रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स
रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स -
रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥
मैं शबरी भिलनी की जाई,
भजन भाव ना जानु रे ।
राम तेरे दर्शन के हित,
वन में जीवन पालूं रे ।
चरणकमल से निर्मल करदो,
दासी की झोपड़िया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥
रोज सवेरे वन में जाकर,
फल चुन चुन कर लाऊंगी ।
अपने प्रभु के सन्मुख रख के,
प्रेम से भोग लगाऊँगी ।
मीठे मीठे बेरों की मैं,
भर लाई छबरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥
श्याम सलोनी मोहिनी मूरत,
नैयनो बीच बसाऊंगी ।
सुबह शाम नित उठकर मै तो,
तेरा ध्यान लगाऊँगी ।
पद पंकज की रज धर मस्तक,
जीवन सफल बनाउंगी ।
अब क्या प्रभु जी भूल गए हो,
दासी की डगरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥
नाथ तेरे दर्शन की प्यासी,
मैं अबला इक नारी हूँ ।
दर्शन बिन दोऊ नैना तरसें,
सुनलो बहुत दुखारी हूँ ।
हरी रूप में दर्शन देदो,
डालो एक नजरिया ॥
॥ रामा रामा रटते रटते..॥
रामा रामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया ।
रघुकुल नंदन कब आओगे,
भिलनी की डगरिया ॥
लोकप्रिय भजन लिस्ट -
- कब आएगा मेरा सांवरिया भजन लिरिक्स
- दीनानाथ मेरी बात छानी कोणी तेरे से लिरिक्स
- शिव कैलाशो के वासी भजन लिरिक्स
- ग्यारस के भजन ढोलक पर लिरिक्स
- तेरी नैया हो जाए पार व्रत एकादशी करना भजन लिरिक्स
- सबसे प्रसिद्ध एकादशी भजन लिरिक्स
- ग्यारस के दिन जो जपता राधे राधे नाम है भजन लिरिक्स
- ग्यारस के दिन तुलसा ना तोड़ो भजन लिरिक्स
- तू कर ले व्रत ग्यारस का भजन लिरिक्स
- मैने ग्यारस का कीर्तन कराया अंगना: एकादशी भजन लिरिक्स