जिस भजन में राम का नाम ना हो भजन लिरिक्स

जिस भजन में राम का नाम ना हो भजन लिरिक्स -
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥

चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर ने घुमाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥

जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी रुलाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥

चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो,
उसे भेद बताना ना चाहिए,
चाहे मैया कितनी बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥


लोकप्रिय भजन लिस्ट -

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राधे तेरे चरणों की, गर धूल जो मिल जाए भजन लिरिक्स

सबसे प्रसिद्ध एकादशी भजन लिरिक्स (ग्यारस भजन लिरिक्स)

टॉप 10 श्री राम भजन लिरिक्स हिन्दी में