छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन लिरिक्स

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन लिरिक्स -

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
पाँव में घूंघरु बांध के नाचे

राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का
लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये
बनवारी देखो नाचता ही जाये
भक्तों में भक्त बडा दुनियाँ ने माना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राधे तेरे चरणों की, गर धूल जो मिल जाए भजन लिरिक्स

टॉप 10 श्री राम भजन लिरिक्स हिन्दी में

तुम उठो सिया सिंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है लिरिक्स